उत्तर भारत की बर्फबारी का असर, खंडवा में शीत लहर का कहर जारी, लोगों का जीवन हुआ अस्त व्यस्त

खबर शेयर करें

 

उत्तर भारत की बर्फबारी के कारण खंडवा में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. तापमान में गिरावट और शीतलहर से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं और…और पढ़ें

खंडवा: निमाड़ आंचल में ठंड बढ़ती जा रही है. इसके साथ कई परेशानियां भी खड़ी हो रही हैं. 18 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है. उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद अब मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र में भी ठंड का असर दिखने लगा है. बीते दो दिनों की तुलना में शुक्रवार को तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़े..  सोना चांदी का भाव आज: नए साल से पहले बाजार में मंदी, आज सोने का भाव

 

उत्तरी हवा के कारण ठंड का असर तेज हो गया है. ऐसे में एक बार फिर निमाड़ में कड़कड़ाती ठंड का अनुभव हो रहा है. दिन और रात के पारे में गिरावट का दौर जारी है. 18 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही हवा से दिन में भी ठंड का असर तेज हो गया है, जिससे दिन के तापमान में दो डिग्री और रात के तापमान में एक डिग्री की कमी आई है.

इसे भी पढ़े..  बचपन से वर्दी का जुनून, NDA क्लियर नहीं हुआ तो बने पुलिस अफसर... रीवा IG महेंद्र सिंह सिकरवार से खास बातचीत

 

14 जनवरी तक जारी रहेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पूरे जनवरी माह में ठंड का असर तेज रहेगा और 14 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. जनवरी के दूसरे सप्ताह से जिले में ठंड का असर और भी तेज हो गया है. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से सुबह और रात में कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है. लोग सुबह और शाम को अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं और घरों से निकलते समय अच्छी तरह से कपड़े पहन रहे हैं.

इसे भी पढ़े..  कंदारिया महादेव मंदिर विदेशी पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण, जानें 1000 साल पुरानी वास्तुकला और मूर्तिकला का रहस्य

 

शीतलहर का कहर जारी
मौसम एवं कृषि विशेषज्ञ सौरव गुप्ता के अनुसार उत्तरी हवाओं की रफ्तार तेज होने से अब ठंड का असर भी तेज हो गया है. मकर संक्रांति तक ऐसे ही मौसम रहने के आसार हैं. खंडवा नगर में शीतलहर अपने चरम पर है. जिले में पिछले तीन दिनों से खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है. इनके पास ठंड से बचने के पर्याप्त इंतजाम हैं, वे तो ठीक हैं, लेकिन जिनके पास इंतजाम नहीं हैं, वे मुश्किलों का सामना कर रहे है

Source link


खबर शेयर करें

Recent Posts