वकील ने अवैध संबंधों के चलते प्रेमिका के पिता को मारने के लिए किलर को सुपारी दी थी.

खबर शेयर करें

उत्तरप्रदेश के लखनऊ में पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को आखिरकार सुलझा ही लिया है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि एक वकील ने अवैध संबंधों के चलते अपने प्रेमिका के पिता को मारने के लिए किलर को सुपारी दी थी. कॉन्टैक्ट किलर ने पहचान नहीं कर पाया और कैब ड्राइवर की हत्या कर दी थी

प्यार, साजिश और कत्ल… महिला के साथ अवैध संबंध ने एक वकील को ही खूनी बना दिया. वकील ने एक शख्स की कत्ल की साजिश ही रच डाली. इसका खुलासा लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने किया है. पुलिस लंबे वक्त से ब्लाइंड मर्डर का रहस्य सुलझाने में लगी हुई थी. पुलिस ने बताया है कि आरोपी वकील ने महिला के पिता को मारने के लिए 2 लाख की सुपारी दी थी. वकील से सुपारी मिलने के बाद कॉन्ट्रैक्ट किलर ने गलत इंसान को मार डाला. पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है. इस दौरान पुलिस ने 200 से ज़्यादा सीसीटीवी फुटेज और कई फ़ोन कॉल्स निकलवाए और जांच की. 3 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है जिसमें अधिवक्ता भी शामिल है.

इसे भी पढ़े..  कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सभी सीएमओ को पेयजल, सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए नगरीय निकायों के कार्यों का कलेक्टर ने की समीक्षा सरिया के अमृत मिशन 2.0 योजना के धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

लखनऊ पुलिस ने ऐसे ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है जिसमें लगातार 15 दिन तक जांच के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा था. फिलहाल तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमें एक पेशेवर अपराधी भी शामिल है. डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि अधिवक्ता आफताब ने अपनी जूनियर के साथ प्रेम प्रसंग के चलते जेल से छूटे एक पेशेवर अपराधी को दो लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी.

इसे भी पढ़े..  वन परिक्षेत्र में हाथी ने एक बार फिर से जमकर उत्पात मचाया है। बंगुरसिया समेत आसपास के 4 गांव में 9 कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया

सुपारी किलर ने दूसरे को मारी गोली

सुपारी किलर युवक को पहचान नहीं सका और एक बेगुनाह ओला ड्राइवर रिजवान को गोली मार दी. सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस हत्यारे तक पहुंची. 30 दिसंबर को थाना मदेयगंज के मक्का गंज इलाके में जब रिजवान किसी को ड्रॉप करके वापस लौट रहा था, उसे कॉन्टैक्ट किलर ने रोककर गोली मारी थी. आरोपी अधिवक्ता आफताब अहमद, उसका साथी यासिर और सुपारी किलर कृष्णकांत के पास से पुलिस ने असलहा, मोबाइल और बाइक बुक की है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उलझी कहानी

पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा तो कर दिया लेकिन अभी भी कई सवाल खड़े हुए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोलीकांड का जिक्र नहीं है. पुलिस का कहना है की एक्सेस ब्लीडिंग से हत्या हुई. जबकि सीसीटीवी फुटेज मे साफ तौर पर गोली मारते युवक नजर आया था. पुलिस भी कह रही है कि गोली ही मारी गई है जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली का कोई जिक्र नहीं है.

इसे भी पढ़े..  कोरबा: अपने स्कूल के आसपास, शिक्षकों को मिलेगी आवास 20 नए शिक्षक आवास के निर्माण हेतु 09 करोड़ 13 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अभी संशय क्यों कि पहली रिपोर्ट में पोस्टमार्टम में गोली लगने की पुष्टि नहीं लेकिन सूत्रों की माने तो गोली लगने से ही कैब ड्राइवर की मौत हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर संशय बरकरार है. पुलिस ने फिलहाल मौत की वजह ज़्यादा खून बहना बताया है.


खबर शेयर करें

Recent Posts