मुक्तिधाम में दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर  की अस्थियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया

खबर शेयर करें

बीजापुर। जिले के मुक्तिधाम में दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर  की अस्थियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आज परिवार जब अस्थि कलश लेने पहुंचे, तो वह निर्धारित स्थल पर नहीं थी। इसके बाद खोजबीन करने पर कुछ दूरी पर टूटा हुआ कलश और अस्थियां बिखरी पड़ी थीं। इस मामले को लेकर दक्षिण बस्तर पत्रकार संघ के साथ ही बस्तर जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने बीजापुर एसपी से अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत की है।

इसे भी पढ़े..  राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में अफ्रीकन ड्रग्स डीलर ने की आत्महत्या:गमछे से फांसी पर झूला; खाने की खराब व्यवस्था का विरोध कर रहे थे कैदी

दिवंगत पत्रकार मुकेश के परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार करने के बाद अस्थियों को एक घड़े में रखकर उसे मुक्तिधाम के ही पेड़ में डाल से बांध दिया था। इन अस्थियों को कलेश्वरम में विसर्जन किया जाना था, जिसके लिए मुक्तिधाम के पास जब अस्थि कलश लेने पहुंचे तो अस्थि कलश गायब था। वहीं, उसकी खोजबीन करने पर 50 मीटर दूरी पर कलश टूटा और अस्थियां बिखरी पड़ी थीं। इस शर्मनाक घटना के बाद पत्रकारों और मुकेश के परिजनों में काफी आक्रोश है।

इसे भी पढ़े..  एसबीआई के 13775 पद के लिए 7 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

मुकेश ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को किया था उजागर

बता दें कि दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने बीजापुर में करोड़ो की लागत से बन रहे घटिया सड़क निर्माण को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद वह 1 जनवरी से लापता थे, तीन दिन बाद 3 जनवरी को उनका शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े में बने सेप्टिक टैंक में मिला था। उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के 15 निशान मिले थे। इस मामले में सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी की टीम ने आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़े..  वित्त मंत्री ओ पी चौधरी की पहल पर दिव्यांग कार्तिक राणा को मिला ट्राइसाइकिल

 


खबर शेयर करें

Recent Posts