लड़की के भाई को जब युवक के कमेंट करने की जानकारी लगी तो वो आगबबूला हो गया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर कमेंट करने वाले युवक को बुलाये हुए ठिकाने पर चाकू से हमला कर दिया.

खबर शेयर करें

छत्तीसगढ़ के धमतरी में इंस्ट्राग्राम पर लड़की के गाने में कमेंट करना युवक को भारी पढ गया. लड़की के भाई को जब युवक के कमेंट करने की जानकारी लगी तो वो आगबबूला हो गया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर कमेंट करने वाले युवक को बुलाये हुए ठिकाने पर चाकू से हमला कर दिया. युवक पर एक बार नहीं बल्कि 4 बार चाकू घोंपा गया. जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दरअसल धमतरी में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना हुई है. एक युवक को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में एक लड़की के गाने पर कमेंट करना भारी पड़ गया. कमेंट करने वाले एक युवक को चार पांच बदमाशों ने मिलकर पहले तो जमकर मारपीट की. इससे भी जब खुश नहीं हुए तो युवक के छाती और पेट में धार दार चाकू से हमला कर दिया.

इसे भी पढ़े..  सारंगढ बिलाईगढ़,,, जिले में 19 हजार 600 किसानों ने 84838 टन धान बिक्री किया

बहन की इंस्टा पोस्ट पर किया था कमेंंट

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की बहन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक रील बनाकर वीडियो अपलोड किया था. जिस पर आमदी निवासी सागर कुमार ने ऐसा क्या कमेंट कर दिया जिसे देख युवती का भाई आग बबूला हो गया..जिसके बाद आरोपी ने अपने चार दोस्तों के साथ सागर कुमार को फोन करके बुलाया और जमकर पिटाई कर दिया. वहीं युवक के छाती, गले और पेट पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए. घायल हालत में ही युवक ने किसी तरह अपने परिजनों को फोन करके घटनास्थल पर बुलाया. जिसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में युवक को भर्ती कराया. हालत गंभीर होने की वजह से शहर के एक निजी अस्पताल में रिफर कर दिया गया. जहां घायल युवक का आईसीयू में उपचार चल रहा है.

इसे भी पढ़े..  राशन दुकानों की डिवाइस रिजेक्ट:अब सभी दुकानों में लगेंगी नई ई-पीओएस, यह सुरक्षित और ज्यादा स्पीड देगी

हिरातल में लिया गया आरोपी

अर्जुनी थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं एक युवक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है. पुलिस अब आगे की कार्यवाही में जुट गई है लेकिन इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया में अब आपको कमेंट करना भी भारी पड़ सकता है.


खबर शेयर करें

Recent Posts