बाइक टकराई, एक युवक की जांघ में घुसी बोतल, मौत

खबर शेयर करें

धमतरी | भखारा सिहाद में दो बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी निवासी भखारा क्षेत्र के ग्राम सिहाद निवासी 40 वर्षीय संतोष कुमार पटेल व उसका साथी दोनों अलग-अलग बाइक में कार्टून में सामान रखकर 20 जनवरी की रात भखारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में संतोष की बाइक को सामने से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। उसके जेब में रखी शीशी की बोतल टूटकर जांघ में घुस गई। उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। 21 जनवरी को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  पुलिस ने आरोपी सतीश ट्रेडर्स के संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है ,मामला धोखाधड़ी का।

Recent Posts