रायगढ़ में 4 माह में 6 हाथियों की मौत:आज दलदल में फंसे हाथी शावक की चली गई जान, कल करंट से मरा हाथी, पहले भी दलदल में शावक की हो चुकी है मौत

खबर शेयर करें

सोमवार की रात धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के क्रोंधा के जंगल से निकलकर गौतमी दल का 1 हाथी खेतों में पहुंचा था। इस दौरान ग्रामीण के खेत में लगे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। जिसका शव मंगलवार की सुबह देखा गया था। पहले भी दलदल में फंसा था शावक
31 दिसबंर की रात को भी पानीखेत के दलदल में हाथी शावक की मौत आने का मामला सामने आया था। इस दौरान जंगल से निकलकर हाथियों का दल नहाने आया था, तभी एक हाथी शावक दलदल में फंस गया था और उसकी भी मौत हो गई थी। 3 हाथी की करंट से हुई थी मौत
26 अक्टूबर को बकचबा बीट के चुहकीमार स्थायी रोपणी में 3 हाथियों का शव देखा गया था। हाथियों की मौत 11 केवी तार की चपेट में आने से हुई थी। इसके बाद मामले में जांच करते हुए डिप्टी रेंजर, बीटगार्ड को सस्पेंड भी किया गया था। दलदल से बाहर नहीं निकल सका
इस संबंध में रायगढ़ वन मंडल डीएफओ स्टाईलो मंडावी ने बताया कि रात में 36 हाथियों का दल पानीखेत कंटगडीह क्षेत्र में विचरण कर रहा था। वही दल नहाने आया होगा। तभी उस दल का शावक नहाते दौरान दलदल में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। इससे उसकी मौत हो गई। अब 35 हाथियों का दल छाल की ओर चले गया है।

खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  पुलिस मुख्यालय में तैनात एक निरीक्षक ने खुद को गोली मार ली,

Recent Posts