उद्योगपति के पुत्र के अपहरण की साजिश, दो गिरफ्तार:हरियाणा के फौजी गैंग ने कार का रायपुर से अंबिकापुर तक किया पीछा, बड़ी फिरौती वसूलने का था प्लान

gJz-gLfVG2AUwmsE4L24eaY0jfdfhwx_rJwxl3T_cV2wP8GNKna2mOz5-1yztf2dytPtvmnZl8FKXLN36iHp0O6MoRVWvHGBIXSTRw
खबर शेयर करें

फौजी गैंग के बदमाशों ने 14-15 दिसंबर 2024 की रात रायपुर से अंबिकापुर तक उद्योगपति के गाड़ी का पीछा अपने स्कार्पियो वाहन से किया। पकड़े गए दोनों युवकों ने जब बताया कि गाड़ी में उद्योगपति का भतीजा है तो उनके कहने पर फौजी गैंग ने अपहरण की घटना को टाल दिया। अपहरण के लिए दूसरे मौके का इंतजार करने का निर्णय लिया गया। इसके पहले कि वे उद्योगपति के पुत्र का अपहरण कर पाते, बाइक लूट के मामले में पकड़े गए। बड़ी साजिश का हुआ खुलासा
पुलिस ने फौजी गैंग के सदस्यों से पूछताछ की तो उद्योगपति के पुत्र के अपहरण की साजिश की बात सामने आई। गैंग के सदस्य अंबिकापुर के दो युवकों साहिल गोयल एवं आर्यन मुखर्जी के संपर्क में थे। पुलिस ने साहिल एवं आर्यन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि गैंग के साथ मिलकर उन्होंने फिरौती की बड़ी रकम वसूलने का प्लान बनाया था। सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है। कारोबारी से वसूला था 11 लाख रुपये 16 दिसंबर 2024 को फौजी गैंग के पांच बदमाशों ने अंबिकापुर में रवि मार्बल के संचालक शेखर अग्रवाल एवं परिवार को जान से मारने की धमकी 50 लाख मांगे। उन्होंने दुकान से 77 हजार रुपये लूट लिया और 17 दिसंबर को शेखर अग्रवाल से 10 लाख रुपये की फिरौती वसूली थी। बाइक लूट के मामले में पकड़े गए थे 5 आरोपी कारोबारी से लूटपाट करने वाले फौजी गैंग ने सीतापुर थानाक्षेत्र में एक युवक की बाइक लूट ली थी। मामले में पुलिस ने गैंग के पांच बदमाशों विजय लोहार (27), अभिषेक सिंधु (30), अजमेर खान (24), सागर पहलवान (22), अमित कुमार (35) सभी निवासी रोहतक, हरियाणा को अंबिकापुर के गांधीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। अपहरण की साजिश एवं फिरौती वसूलने में यही आरोपी शामिल थे। गैंग के चार सदस्य भी पकड़े गए गैंग के चार अन्य आरोपियों ने 2 जनवरी को अपने साथियों को छुड़ाने के नाम पर शेखर अग्रवाल से 10 लाख रुपये मांगे तो शेखर अग्रवाल ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में फौजी गैंग के अजय (23) निवासी रोहतक हरियाणा, मन्नु लोहार (27) निवासी सोनीपत हरियाणा, मनीष सिंह उर्फ़ बाबा (27) निवासी रोहतक, हरियाणा एवं प्रवीण पंचाल (40) निवासी रोहतक, हरियाणा को उदयपुर से चार पहिया वाहन सहित गिरफ्तार किया था। आरोपियों से जब्त हुए हैं हथियार
एसपी के निर्देश पर आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर लिया और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आरोपियों द्वारा छिपाकर रखा गए एक पिस्टल, एक डमी पिस्टल, दो एयरगन जब्त किया था। जमीन खाली करने बुलाया गया था गैंग अंबिकापुर में एक व्यक्ति ने विवादित जमीन खाली करने के लिए फौजी गैंग के सदस्यों को यहां बुलाया था एवं उन्हें मोटी रकम भी दी थी। फौजी गैंग को लगा कि छत्तीसगढ़ में लोग सीधे हैं और यहां वे फिरौती वसूलने का काम आसानी से कर सकते हैं। गैंग के सदस्यों के संपर्क में पकड़े गए युवक भी आए। पुलिस ने अब तक फौजी गैंग को बुलाने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं की है।

खबर शेयर करें

Recent Posts