60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार
सारंगढ,बिलाईगढ़,,,सरीया । दिनांक 27 जनवरी 25 को मुखबीर की सुचना पर घटना स्थल ग्राम बोंदा खार पंडरी तालाब पिहरा रोड के पास जाकर अवैध महुआ शराब ब्रिकी की सुचना पर दबिश दिया गया । आरोपी हृदय कुमार डनसेना पिता प्रहलाद डनसेना उम्र 37 वर्ष साकिन पिहरा थाना सरिया जिला सारंगढ़ छग के कब्जा से उसके पेश करने पर तीन अलग-अलग सफेद रंग के प्लास्टिक जरीकेन में रखा अवैध हाथ भठ्ठी का बना कच्ची महुआ शराब करीबन 60 लीटर को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।आरोपी हृदय कुमार डनसेना के विरूद्ध थाना सरिया में अक 17/2025 धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट कायम कर मामला विवेचना में लिया आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है, प्रक. के गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस प्रकार थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिकी करने वालों के विरूद्ध सरिया पुलिस लगातार कार्यवाही जारी कर रही है। कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी सउनि० टीकाराम खटकर के नेतृत्व में सउनि सुमन कुमार चौहान, सउनि सावित्री कोराम,प्र०आर० सुरेंद्र सिदार, आरक्षक दिलीप स्नेही, राजकुमार साव का सराहनीय योगदान रहा।