सट्टा एप:पैनल चलाने वाले कर रहे हैं खुद के साथ सायबर फ्रॉड की शिकायत

खबर शेयर करें

एएसपी अभिषेक झा के मुताबिक मोहन नगर और क्राइम ब्रांच पूरे मामले की जांच कर रही हैं। पता चला है कि कई खाते ऐसे मिले है,जिनका उपयोग ऑनलाइन गैंम्बलिंग में भी उपयोग हुआ है। इससे ऐसा लग रहा है कि महादेव सट्टा में पैसा हारने वाले या पैनल संचालित करने वाले साबयर फ्रॉड की शिकायत कर रहे हैं। खाते उपलब्ध कराने वाले डीलरों को पास से कई खाते मिले हैं। एक-एक डीलर के पास 10 से 15 खाते मिले हैं। केंद्र सरकार से मिले 111 संदिग्ध खाते में अब तक 15 खातों की जांच हो पाई है। इन खाता धारकों की जांच के बाद बाकी 20 लोगों की चेन जुड़ पाई। बाकी खातों की जांच के बाद आरोपियों की संख्या और बढ़ जाएगी। 3 महिला और 5 पुरुष हैं खातों में मेन डीलर जांच में सामने आया है कि श्वेता,उसकी बहन एकता और प्रेम पांडे​,रितेश पांडे,करण,कंचन एक्का,रॉबिन और रितेश कुजुर खाते की खरीद फरोख्त में शामिल हैंं। इसी गैंग ने खाता धारकों के लिए पूरी चैन तैयार की। कंचन नाम की महिला के पास ऑनलाइन शेयर ट्रे​डिंग के 5 करोड़ है। जिसे अलग अलग खातों में ट्रांसफर करके एटीएम के माध्यम से निकालना है। इसके बाद पुरी गैंग ने पैसों की हेरफेर के लिए खातों का इंतजाम किया। पुलिस के मुताबिक रॉबिन ने अमर प्रजापति से 8 लाख में खाते खरीदे थे। इसके बाद इन खातों को गुरप्रीत सिंग उर्फ चिंटू ने दिल्ली के समीर मिर्जा को 9 लाख में बेच दिया। इन 8 आरोपियों में एक के पास 15-15 खाते मिले हैं।

खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  कांकेर में भालू के हमले से पिता-पुत्र की मौत:शव लेने पहुंची वन विभाग की टीम पर भी किया हमला; डिप्टी रेंजर समेत 2 घायल