बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच सुबह करीब 8:30 बजे से मुठभेड़ चल रही है।

AvHqLW4NPb3Bxo9tjMUjBhfKaHEG6LNJXXC_0CzSDLKrLLYbW-axVRZYu3Od0EWvov4CJUwbFZMUWtecealURabaxvLuL1S9JOOYfQ
खबर शेयर करें

छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच सुबह करीब 8:30 बजे से मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि जवानों ने माओवादियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी ने की है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर बीजापुर से DRG, SDF, कोबरा 202 और CRPF 222 बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था। जवान जब आज शनिवार की सुबह उस इलाके में पहुंचे तो माओवादियों ने जवानों को देख फायर खोल दिया। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंह तोड़ जवाब दिया। वहीं इस मुठभेड़ में नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है। IG सुंदरराज पी का कहना है कि मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। जानकारी दी जाएगी।


खबर शेयर करें

Recent Posts