तेंदुए ने आज एक बुजुर्ग की जान ले ली. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है

खबर शेयर करें

धमतरी. धमतरी में तेंदुए ने आज एक बुजुर्ग की जान ले ली. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ सड़क  के किनारे सो रहे बुजुर्ग को घसीटकर जंगल ले गया और उसे अपने नुकीली दांतो से काट काट कर मौत के घाट उतार दिया. यह घटना मगरलोड इलाके के ग्राम बेन्द्राचुआ गांव की है.

इसे भी पढ़े..  जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में LPG सिलेंडर व डीजल/पेट्रोल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। किसी भी नागरिक या उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

बताया जा रहा है कि सोनारिन दैहान निवासी 62 वर्षीय मनराखन ध्रुव सड़क किनारे आराम कर रहा था, तभी तेंदुआ आ धमका. तेंदुआ बुजुर्ग को सड़क से घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया और मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना के बाद उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र के अधिकारी और मगरलोड पुलिस मौके पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.


खबर शेयर करें

Recent Posts