व्यय प्रेक्षक अजय कुमार सांडे ने नगर पंचायत अभ्यर्थियों के व्यय लेखा का अवलोकन किया

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़, /जिले के निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त, व्यय प्रेक्षक अजय कुमार सांडे ने नगर पंचायत सरसिंवां, भटगांव, पवनी, बिलाईगढ़, नगर पंचायत बरमकेला एवं सरिया का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 के अभ्यर्थियों से व्यय के लेखा जोखा के प्रस्तुति के संबंधी
में जानकारी दी और व्यय लेखा का अवलोकन किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के द्वारा खर्च की जांच की गई। लेखा अधिकारियों ने इस दौरान अभ्यर्थियों के व्यय का अनुवीक्षण जांच किया।निरीक्षण के दौरान कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह, उप कोषालय अधिकारी दलबीर सिदार, सहायक लेखा अधिकारी सुधा कश्यप, मालिक राम लहरे, लाइजनिंग अधिकारी बजरंग सिंह पैकरा उपस्थित थे।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  रायपुर : करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड में दुर्घटना, जांच के बाद सुरक्षा खामियों पर कार्रवाई

Recent Posts