तेलंगाना में बंधक बनाए गए छत्तीसगढ़ के 150 मजदूर, एक की मौत, पीड़ित परिवारों ने वित्त मंत्री से लगाई मदद की गुहार

खबर शेयर करें

नरेश शर्मा, रायगढ़. तेलंगाना के ईंट भट्ठे में छत्तीसगढ़ के झारा परिवार के 150 से ज्यादा मजदूरों को बंधक बनाया गया है. वहीं एक मजदूर की मौत के बाद भी ईट भट्टी का मालिक मजदूरों को नहीं छोड़ रहा. मृतक के शव को एंबुलेंस से रायगढ़ लाया गया है. वहीं पीड़ित परिवार ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मदद की गुहार लगाई है.

इसे भी पढ़े..  बिलाईगढ़, बरमकेला, भटगांव, सरिया, सरसीवा, पवनी में 9 फरवरी की शाम 5 बजे से मदिरा दुकान रहेगा बंद कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जारी किया आदेश

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम नवीन झारा है. रायगढ़ जिले से 150 से ज्यादा मजदूर लंबे समय से काम की तलाश में तेलंगाना गए थे. इसकी जानकारी प्रशासन को नहीं है. वहां मजदूर को बंधक बनाकर ईंट भट्‌ठे के मालिक काम करा रहे. उन्हें घर जाने नहीं दिया जा रहा. वहीं एक मजदूर की ईंट भट्‌ठे में काम करने के दौरान मौत हो गई. इसके बाद भी मजदूरों को नहीं छोड़ा गया. आज मृतक का शव एंबुलेंस से रायगढ़ लाया गया.

इसे भी पढ़े..  फ्लावर नहीं, फायर है मैं’, पुष्पा फिल्म का डॉयलाग बोलते हुए नाबालिग ने किया फायर, दादी और युवक हुए घायल…

 


खबर शेयर करें

Recent Posts