सिटी कोतवाली सारंगढ के थाना प्रभारी एवं उनके पुलिस टीम द्वारा गाँव गाँव में जनचौपाल के माध्यम से एवं विद्यालय के विद्यर्थियो को यातायात, नशा , महिला सम्बन्धित अपराध के सम्बन्ध मे जागरूक करते हुए साइबर फ्राड से बचने के लिए सतर्क किया गया

IMG-20241017-WA0006
खबर शेयर करें

 

 

सारंगढ ,,,पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा जिला सारंगढ बिलाईगढ़ के निर्देशन पर एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश्वर चन्देल, उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा एस डी ओ पी स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस के दुवारा हर रोज सैकड़ों लोगों को आज कल के बढ़ते विभिन्न प्रकार साइबर अपराध/फ्रॉड जैसे – बैंक तथा कार्ड का ब्यौरा मांगकर, ओटीपी मांगकर फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, OLX फ्रॉड, लोन फ्रॉड, फर्जी लॉटरी का झांसा देकर, टावर लगने के नाम से ठगी करने, एवं कस्टमर केयर/हेल्प लाईन फ्रॉड, नौकरी (जॉब) फ्रॉड, कार्ड स्कीमिंग कार्ड क्लोनिंग, स्क्रीन शेयरिंग एप फ्रॉड, सिम स्वैपिंग सिम क्लोनिंग फ्रॉड, गेमिंग फ्रॉड, मेट्रिमोनियल साइड फ्रॉड, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर साइबर अपराधियों द्वारा लोगो को ठगा जाता है। साइबर अपराधियों के ठगी से बचने एवं उनके झांसे में ना आने हेतू उपाए की जानकारी दी गई , यातायात के नियमो सम्बंध मे जानकारी, गुड टच बेड टच व नशे से होने वाली हानि के संबन्ध मे जागरूक किया गया तथा साइबर अपराध का शिकार होने पर अपने नजदीकी थाना में संपर्क करने एवं 1930 साइबर ठगी हेल्प लाईन नंबर में शिकायत दर्ज करने की भी जानकारी दिया गया


खबर शेयर करें

Recent Posts