प्रगतिनगर मार्ग पर एक फ्लाई ऐश कैप्सूल वाहन कच्चे मकान में जा घुसा

खबर शेयर करें

कोरबा में प्रगतिनगर मार्ग पर एक फ्लाई ऐश कैप्सूल वाहन कच्चे मकान में जा घुसा। हसदेव नदी पर बने नए पुल के पास यह घटना हुई। बताया जा रहा है चालक का वाहन पर नियंत्रण खो जाने के कारण यह हादसा हुआ है। घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। मकान के मालिक और उनके परिवार के सदस्य उसी क्षेत्र में दूसरे स्थान पर रहते हैं। हादसे में घर में रखे टीवी, फ्रिज, कूलर, अलमारी और खाद्य सामग्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत वाहन चालक को हिरासत में ले लिया। यह क्षेत्र पहले भी कई हादसों का गवाह रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि नए पुल के दोनों तरफ और प्रगतिनगर-कोरबा मार्ग पर रम्बल स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  बेमेतरा में चाकू गोदकर युवक का मर्डर:सोशल मीडिया में सतनामी समाज को गाली दी, स्टोरी हटाने बोला तो मार डाला; 

Recent Posts