मेटाडोर ने चार लोगों को टक्कर मारी। लोग सड़क किनारे एक ठेले में चाट खा रहे थे।

खबर शेयर करें

रायपुर में तेज रफ्तार मेटाडोर का कहर दिखा है। मेटाडोर ने चार लोगों को टक्कर मारी है। यह लोग सड़क किनारे एक ठेले में चाट खा रहे थे। इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी मेटाडोर ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
यह पूरी घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के भारत माता चौक की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम 4:30 के करीब अशोक नगर की तरफ से भारत माता चौक के करीब एक तेज रफ्तार मेटाडोर आ रहा था। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। चौक के करीब आने के बाद उसने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। फिर वहां पास ही खड़े एक चाट के ठेले को टक्कर मार दी। इसके बाद वह एक के बाद एक चार लोगों को टक्कर मारकर किनारे में जाकर रुक गया। इस घटना के दौरान आसपास भारी भीड़ भी मौजूद थी। उन्होंने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। फिर गुढ़ियारी पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  भटगांव परियोजना में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु 9 जनवरी तक दावा आपत्ति आमंत्रित

Recent Posts