शिवरीनारायण के स्कूल परिसर में युवक ने दी जान:पेड़ से लटका मिला शव,

image-1739806601378
खबर शेयर करें

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में लगे एक पेड़ पर युवक राम नारायण केवट (26) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सोमवार सुबह लगभग 9 बजे इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राम नारायण केवट रोजमर्रा मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि उसकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। लगभग 3-4 साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन वैवाहिक जीवन में तनाव के कारण पति-पत्नी अलग-अलग रहने लगे थे। घटना से एक दिन पहले रविवार की शाम करीब 7 बजे वह घर से बिना कुछ कहे निकल गया और रात भर वापस नहीं लौटा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। हालांकि, आत्महत्या के पीछे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी आत्महत्या की संभावित वजह के रूप में सामने आई है।


खबर शेयर करें

Recent Posts