भाजपा पार्टी कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षक बंजारे
सारंगढ़ । त्रिस्तरीय पंचायत अपनी चरम पर है संवेदन शील जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर धर्मेश साहू के द्वारा चुनाव में लापरवाही बरतने वाले या फिर कोई भी शासकीय कर्मचारी किसी भी राजनीतिक दल के कार्यक्रम में सम्मिलित होते पाए जाने पर उन्हें त्वरित निलंबन का आदेश जिला कलेक्टर धर्मेश साहू के द्वारा दिया जा रहा है । इस कड़ी में लगभग दर्जनों कर्मचारी और अधिकारी निलंबन के जद में आ चुके हैं । देखना है कि – भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में शिक्षक बंजारे ने भाजपा के बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए थे, जिसका साक्षी यह फोटोग्राफ्स है । जहां सारंगढ़ के पूर्व बीईओ और वर्तमान में प्राचार्य शिक्षक बंजारे के ऊपर में जिला कलेक्टर धर्मेश साहू क्या कार्यवाही करते हैं । विदित हो कि – शिक्षक बंजारे पूर्व मंत्री डहरिया के रिश्तेदार हैं ।