अंडों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई

खबर शेयर करें

बिलासपुर के तिफरा फ्लाईओवर पर बुधवार रात अंडों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया। वाहन में लदे सैकड़ों अंडों के फूटने से सड़क पर फिसलन हो गई। इस फिसलन की वजह से कई दोपहिया वाहन चालक गिर गए। सड़क पर फैली गंदगी और बदबू से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घायल चालक को अस्पताल भेजा गया। क्रेन की मदद से पलटी हुई पिकअप को हटाया गया और यातायात बहाल किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, एसबीआर कॉलेज के पास फ्लाईओवर पर यह पहला हादसा नहीं है। इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कुछ की मृत्यु भी हो चुकी है। फ्लाईओवर के एप्रोच में तकनीकी खामियां हैं। नीचे उतरते समय वाहन अक्सर ब्रिज की रेलिंग से टकरा जाते हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। स्थायी समाधान के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  पीएम श्रम-योगी मानधन एवं एनपीएस योजना से होगा श्रमिकों को लाभ 15 फरवरी तक शहरी क्षेत्र में और 16 फरवरी से 15 मार्च तक ग्रामीण क्षेत्र में होंगे शिविर

Recent Posts