सामानों की सुरक्षा कर रहे कंपनी के 4 कर्मचारियों की 10-15 लोगों ने जमकर लाठी डंडे से पिटाई कर दी।

खबर शेयर करें

इसके बाद सभी 10-15 लोगों ने सामानों की रखवाली कर रहे चारों लोगों की लाठी डंडे से जमकर पिटाई शुरू कर दी। मारपीट करते हुए कहने लगे कि यहां से भाग जाओ वरना जान से मारकर फेंक देंगे। इसके बाद सभी वहां से चले गए। मारपीट की घटना से सभी पीठ, पैर, हाथ व शरीर के अन्य हिस्से पर गंभीर चोट पहुंची। कपंनी के सामान में तोड़फोड़
फहिगउद्दीन ने घटना की सूचना मोबाईल पर सुपरवाईजर अब्दुल मलान को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद अब्दुल मलान कंपनी के दूसरे सुपरवाईजर जीवदत्ता के साथ मौके पर पहुंचा, तो उसने देखा कि सभी घायल हालत में पड़े हैं और यहां कपंनी के टेंट व अन्य सामानों को तोड़फोड़ किया गया है। आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
जिसके बाद सुपरवाईजर ने घटना के बारे अपने साइड इंचार्ज मिथिलेश शर्मा को मोबाईल पर मामले की सूचना दी और सभी घायलों को ईलाज के लिए खरसिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका ईलाज जारी है। जिसके बाद आज सुपरवाईजर ने मामले की सूचना जोबी चौकी में दी। जहां पुलिस ने 10-15 लोगों के खिलाफ 115(2)-बीएनएस, 191(2)-बीएनएस, 296-बीएनएस, 324(4)-बीएनएस, 351(2)-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  रायपुर : भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार हो अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की रूपरेखा-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

Recent Posts