श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बजट में विशेष प्रावधान हेतु सीएम का जताया आभार

खबर शेयर करें

सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ के श्रमजीवीं पत्रकार संघ एवं पत्रकारों ने छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा पत्रकार सम्मान निधि को दो गुना करने के साथ ही पत्रकारों के लिए बजट में नए प्रावधान करने के लिए विशेष आभार जताया। छग के बजट में पत्रकार सम्मान निधि को प्रतिमाह 10 हजार रू.से बढ़ाकर 20 हजार रू. करने, पत्रकारों एक्सपोजर विजिट के लिए 1 करोड़ रू. रायपुर के प्रेस क्लब भवन के रिनोवेशन एवं विस्तार के लिए 1 करोड़ रूपए करनेका प्रावधान किये । पत्रकारों के लिए बजट में विशेष प्रावधान करने के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी मीडिया सलाह कार पंकज झा के प्रति आभार जताया ।

इसे भी पढ़े..  रायपुर : मुख्यमंत्री ने बालोद जिले के सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

इस बजट की घोषणा के बाद प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी, संघ पदाधिकारीयों ने मुख्य मंत्री विष्णु देव साय जी से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया था । जिले के सभी पदाधिकारी और पत्रकार साथियों ने इस पहल पर उनका आभार जताया व उक्त निर्णय को देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया के हित में बड़ा निर्णय कहा । इस समय प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी, संभाग सचिव यशवंत सिंह ठाकुर, संरक्षक भरत अग्रवाल, गोल्डी नायक जिलाध्यक्ष, राम कुमार थुरिया जिला महा सचिव, गोपेश रंजन द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्ष सारंगढ़, सहदेव सिदार ब्लॉक अध्यक्ष बिलाईगढ़, धर्मेंद्र साहू भटगांव अध्यक्ष, शैलेंद्र देवांगन बिलाईगढ़ अध्यक्ष, राहुल पांडे सरसीवा अध्यक्ष, बरमकेला से प्रदीप पटेल, मोहन नायक, अश्वनी साहू, कबीर दास, राजू, राजमणि केसरवानी, ओमकार केसरवानी, केज़ार अली, राजा खान, गजेंद्र, कमल चौहान, मुकेश, अरुण, इंद्रजीत, हसन, सुभाष, दिलीप, दीपक, मणिशंकर, धीरज, संतोष, संदीप, सालिक, सतधनु, राजेंद्र, भारत भूषण, बिजेंद्र, लक्ष्मी, रामधन के साथ पत्रकार साथियों ने उक्त पहल पर सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।


खबर शेयर करें

Recent Posts