अवैध गांजा परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ़्तार

खबर शेयर करें

सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को जुआ,सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में लिप्त व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है । इसी कड़ी में 12 फरवरी 24 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि- लाल रंग के होण्डा मोटर सायकल क्र. एमपी 18 एम के 6569 में एक व्यक्ति सोहेला तरफ से गांजा लेकर डोंगरीपाली की ओर आ रहा है जिस पर थाना प्रभारी डोंगरीपाली एके बेक द्वारा हमराह स्टाफ के साथ बिरनीपाली बेरियर के पास घेराबंदी किया गया था । लाल रंग होण्डा मोटर सायकल चालक ने वर्दीधारी पुलिस स्टाफ को देखकर तेज गति से भगा गौरडीह जंगल की ओर भागने लगा जिसका पीछा करने पर मोटर सायकल को रास्ते में छोडकर जंगल की आड़ लेकर भाग गया ।

इसे भी पढ़े..  रायपुर : अब छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंपों पर भी होगी वाहनों की प्रदूषण जांच : परिवहन विभाग और पेट्रोलियम कंपनियों के बीच बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

मोटरसाइकिल को गवाहो के समक्ष विधिवत तलाशी लेने पर उसमेँ रखे नीले रंग के बैग में रखे मादक पदार्थ 5 पैकेट में कुल 5 किलो गांजा कीमती 50 हजार रू मिला जिसे घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्र. एमपी 18 एम के 6569 के साथ जप्त किया गया व फरार आरोपी के विरूद्ध थाना डोंगरीपाली में अपक्र 09/2024 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया था। फरार आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था ।जप्त् वाहन के मालिक की जानकारी प्राप्त कर उससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को ग्राम माटी कछार थाना गौरेला के विशंम्भर गोंड के पास बेच देने की जानकारी मिली ।

इसे भी पढ़े..  महिला एवं बाल विकास विभाग के संविदा भर्ती की अंतिम मेरिट सूची जारी मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण में कार्य करेंगे संविदा कर्मी कार्यालय सहायक के सभी अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट में फेल

विवेचना के अनुक्रम विशंम्भर से पूछताछ कर संदेही का मोबाईल नंबर प्राप्तकर तकनीकी विश्लेषण के आधार पें वरिष्ठ अधिकारी के दिशा निर्देश पर 5 मार्च 25 को थाना प्रभारी डोंगरीपाली उपनिरीक्षक अमृत भार्गव द्वारा टीम के साथ गौरेला पेण्ड्रा जाकर संदेही सुशील गोंड सा तेंदूमुडा थाना गौरेला को हिरासत में लेकर पूछ ताछ करने पर उसके द्वारा गांजा परिवहन करने का अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने पश्चात जिला जेल रायगढ में दाखिल किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि अमृत भार्गव थाना डोंगरीपाली टीम का विशेष योगदान रहा।


खबर शेयर करें

Recent Posts