लता अरुण लक्ष्मे जिपं सदस्य को क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने दी बधाई
सारंगढ़ बिलाईगढ़। जिपं के नव निर्वाचित जिपं सदस्यश्रीमती लता अरुण लक्ष्मे को छग क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई व शुभकामनाएं देते उज्जवल भविष्य की कामनाएं दिए ।जिस पर नवनिर्वाचित जिपं सदस्य लता अरुण लक्ष्मे ने कर्मचारी हितों एवं समाज के सभी तबके के आम लोगों के हितों में सदैव कार्य करने की बात कहते हुए क्रांतिकारी शिक्षक संघ पदाधिकारियों को साधुवाद कही । अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज, प्रांतीय महासचिव कौशल राठिया, हुटेंद्र साहू प्रां. सहसचिव, प्रां कोषा. जगजीवन जांगड़े पूर्व अध्यक्ष पस संघ कामता अंबेडकर, जिलाध्यक्ष प्रमोद महेश, ब्लाक अध्यक्ष विमल कुमार अजगल्ले, प्रपा उमा शंकर अनंत, संतोष बर्मन, कलाराम जोल्हे, जिला महा मंत्री नंदकुमार बंजारे, नेवारे रथराम निराला एवं सभी पदाधिकारी सम्मिलित रहे ।