टीकाराम पटेल बने सरपंच संघ अध्यक्ष

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । जिला मुख्यालय सारंगढ़ जनपद पंचायत के सरपंच संघ अध्यक्ष आसंदी पर टीकाराम पटेल का नाम सर्वसम्मति से पारित हुआ ।वही महिला अध्यक्ष के रूप में ज्योति देवेंद्र रात्रे का नाम सर्वसम्मति से पारित किया गया । यह जिला मुख्यालय की एक महत्वपूर्ण कड़ी कहीं जा सकती है , जहां एक तरफ भाजपा के दिग्गज नेता , कांग्रेस के दिग्गज और वरिष्ठ नेताओं के साथ ही साथ बसपा नेताओं की उपस्थिति में सरपंच संघ का चुनाव निर्विरोध हुआ । जिसमें विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार, भाजपा नेता मोती पटेल , राजीव सिंह ठाकुर जपंअध्यक्ष पति, बरत राम साहू , चिंता साहू , शिवम चंद्रा , ध्वजाराम पटेल के साथ ही साथ सैकड़ो से अधिक महिला पुरुष सरपंच नगर के साहू धर्मशाला में आयोजित सरपंच संघ अध्यक्ष चुनाव में सम्मिलित हुए । जो चुनाव इन नेताओं की उपस्थिति में निर्विरोध रुप से निर्वाचित हुआ ।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  वनरक्षक भर्ती में छूटे अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट 1 दिसंबर को रायगढ़ में होगा

Recent Posts