भाजपा के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण हुआ

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा कार्यालय पटेल धर्मशाला में सभी वरिष्ठ भाजपा एवम् भाजपा पदाधिकारी और सदस्यों के द्वारा भाजपा की स्थापना दिवस मनाई गई । इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल के द्वारा ध्वजारोहण कर भाजपा ध्वज को सेल्यूट किया गया । इस दौरान ज्योति पटेल ने कहा कि – हर वर्ष 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाता है । यह दिन भाजपा के इतिहास और उसके संघर्ष को याद दिलाता है । भाजपा आज भारत की ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी है । जिसने देश की राजनीति में एक इतिहास रचा है । भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी , जनता पार्टी टूटने के बाद भारतीय जनसंघ के नेताओं ने एक नई पार्टी बनाई जिसका नाम रखा गया भाजपार्टी इसके पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई जी बने ।

इसे भी पढ़े..  बीडीसी ममता राजीव सिंह का धुंआधार प्रचार

नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने भाजपा की स्थापना व उसके विचारधारा पर उद्बोधन देते हुए कहा कि – भाजपा की स्थापना का मुख्य उद्देश्य था भारत की संस्कृति , परंपरा और राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करना । पार्टी हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करती रही है , भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल है । इसकी विचारधारा राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक विरासत, लोकतंत्र , विकास और सबका साथ सबका विकास पर आधारित है ।कमल फूल मां लक्ष्मी का ही प्रतीक नहीं अपितु सुख , समृद्धि और शांति की द्योतक है । भाजपा के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता भूवन मिश्रा ने कहा कि – भाजपा ने देश की राजनीति में बड़े बदलाव लाए हैं । पार्टी ने गरीबों , किसानों , महिलाओं युवाओं और पिछड़ों के लिए कई योजनाएं शुरू की है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान बनाई है । भाजपा स्थापना दिवस पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं । इस दिन पार्टी के कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि – वह ईमानदारी , देशभक्ति और सेवा भावना से देश और समाज की सेवा करेंगे ।

इसे भी पढ़े..  वन विभाग सामान्य एसडीओ अमिता गुप्ता पर कार्यवाही के लिए प्रेस क्लब ने दिया ज्ञापन **पूर्व में भी वन भूमि की गलत जानकारी देने जांच में हुआ था खुलासा लाखो के पौधरोपण में ही बचे है गिनती के पेड़

पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुभाष जालान ने कहा कि – कमल का फूल शक्ति , पवित्रता और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है ।भाजपा का मुख्य संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से वैचारिक प्रेरणा प्राप्त करता रहता है । भाजपा की विचार धारा राष्ट्रवाद , सांस्कृतिक गौरव , हिंदू शासन , सबसे अंतिम व्यक्ति का विकास, सबका साथ सबका विकास है । इसके संस्थापक अटल बिहारी वाजपेई , लालकृष्ण आडवाणी, भैरू सिंह शेखावत , सुंदर सिंह भंडारी, के एल शर्मा आदि रहे । स्थापना दिवस के अवसर पर सैकड़ों भाजपा सदस्य, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे । डीडीसी डॉ. कैलाश जांगड़े , वरिष्ठ भाजपा जगन्नाथ केशरवानी, भुवन मिश्रा , दुर्गा सिंह ठाकुर , अरविंद हरिप्रिया, सुभाष जालान, मनोज मिश्रा के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, अनुराधा केसरवानी, रामकुमार थुरिया, चिंतामणि साहू , बरत राम साहू , भरत जाटव , सोनू छाबड़ा, निखिल केसरवानी, अमित अग्रवाल के साथ ही साथ सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम 12 बजे मध्यान्ह में पटेल धर्मशाला में आरंभ हुआ जो दोपहर 2 बजे मंच संचालक ने समाप्ति की घोषणा कियें ।


खबर शेयर करें

Recent Posts