सपेरा बस्ती में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का दोबारा दौरा कलेक्टर ने सपेरा बस्ती के 40 परिवारों के पीएम आवास निर्माण का किया निरीक्षण कलेक्टर ने बुजुर्ग महिला बक्सा बाई और बच्चों से की बात
सारंगढ़ बिलाईगढ़, /सरिया नगर पंचायत के समीप ग्राम पंचायत भीखमपुरा की सपेरा बस्ती में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को दोबारा दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन प्रधानमंत्री सामूहिक आवास निर्माण का अवलोकन किया और पंचायत सीईओ को गुणवत्ता के साथ तय समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सपेरा बस्ती के लोग झोपड़ी बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं। कई परिवार 10×4 फीट की छोटी झोपड़ियों में रह रहे थे। अब इस बस्ती के 40 परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनका निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हितग्राही बुजुर्ग महिला बक्सा बाई से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवास निर्माण से होने वाले लाभ के बारे में चर्चा की।
कलेक्टर ने सपेरा बस्ती के बच्चों से भी बातचीत कर उनकी पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली। उन्होंने यह जाना कि कई बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र जा रहे हैं और कई स्कूल में अध्ययनरत हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बच्चों की नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास बनने के बाद सपेरा बस्ती के परिवारों को सुरक्षित और पक्का आवास मिलेगा, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर होगा। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को
सफलता की कहानी
पानी की मांग को कलेक्टर ने बोर खनन कर किया पूरा, बस्ती के लोगों को दूर से पानी लाने की समस्या हुई खत्म
पिछले दौरे में कलेक्टर को सपेरा बस्ती के लोगों ने पेयजल की समस्या बताई थी, जिसका निराकरण कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से बोर खनन कर किया है। इसके साथ ही बस्ती में बुनियादी सुविधाओं के तहत बाउंड्री वॉल का निर्माण भी कराया गया है, जिससे स्वच्छ और सुरक्षित आवासीय वातावरण तैयार हुआ है।