सारंगढ़ भाजपा नगर मण्डल दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न प्रशिक्षण सत्र के अंतिम दिवस पर मुख्यवक्ता रामनारायण देवांगन, हरिनाथ खूंटे,कैलाश पंडा, त्रिलोक देवांगन, कमल गर्ग ने दिया संगठन मजबूती का मूलमंत्र

खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़—-/सारंगढ जिला भाजपा कार्यालय चंदाई में 17 मार्च से जिले के सभी 12 मंडलो में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान चलाया जा रहा है।जिसमे प्रशिक्षण प्राप्त सभी भाजपा पदाधिकारियों ने अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मंडलो में प्रशिक्षण दिया, जिसमे सारंगढ भाजपा नगर मंडल में प्रशिक्षण सत्र के प्रथम सत्र व दूसरे दिन के प्रथम सत्र में बिलाईगढ़ के भाजपा नेता रामनारायण देवांगन,कैलाश पंडा और अनु. जाती मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे,जिला प्रभारी कमल गर्ग ने अपने अपने विषयो पर मुखाग्र होकर बहुत ही सरल भाषा मे कार्यकर्ताओ को विस्तार पूर्वक जानकारी दिये।जिसमें मुख्य विषय रहे शोसल मीडिया,संगठन,वैचारिक परिचर्चा, जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दिये।दिनांक 30/3/26 को पार्टी जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मण्डल प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
वक्ताओं ने पार्टी के विचारधारा और संगठन पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से अवगत कराया। साथ ही भाजपा के इतिहास, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर गहन चर्चा की गई।

इसे भी पढ़े..  कलेक्टर धर्मेश साहू ने जिले के कार्यों की समीक्षा की

प्रशिक्षण केवल सीखने की प्रक्रिया नहीं बल्कि वैचारिक धार को तेज करने का अनुष्ठान है-कैलाश पण्डा

प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत सारंगढ विधानसभा के मण्डल सारंगढ एवं बिलाईगढ़ विधानसभा के मण्डल बिलाईगढ़ में “बूथ मैनेजमेंट और मन की बात” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इसे भी पढ़े..  नगर पंचायत सरसीवा और पवनी के प्रशासक बने तहसीलदार

भारतीय जनता पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने का श्रेय इन्हीं प्रशिक्षण अभियानों को जाता है। इन्हीं कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा अपनी विशिष्ट रीति-नीति से करोड़ों ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ता तैयार करती है, जो अहर्निश राष्ट्र निर्माण और जनसेवा में समर्पित रहते हैं।

कार्यकर्ता ही संगठन की मूल इकाई हैं और पार्टी के विचार ही उनके प्राण तत्व हैं। प्रशिक्षण से प्राप्त यही ऊर्जा हमें बूथ स्तर पर अजेय बनाती है।

इसे भी पढ़े..  प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 20 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाया जाता है, जिससे संगठन जमीनी स्तर पर और मजबूत होता है।नगर मण्डल से आए कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण सत्रों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।तत्पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का भाजपा नगर मंडल में कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा जिसका समापन किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम की पूरी जानकारी रवि तिवारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी के द्वारा दिया गया।


खबर शेयर करें

Recent Posts