सारंगढ़ में प्रस्तावित चूना पत्थर खदान के विरोध में आज बड़ा जनआंदोलन देखने को मिला, जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए।

खबर शेयर करें

सारंगढ, बिलाईगढ़,,,, सारंगढ़ में प्रस्तावित चूना पत्थर खदान के विरोध में आज बड़ा जनआंदोलन देखने को मिला, जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। गढ़ चौक से शुरू हुआ यह प्रदर्शन देखते ही देखते जनसैलाब में बदल गया।
कुटेला, खैरहा, जूनाडीह, गोढ़ियारी, भैंजनार और रापागुला सहित कई गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रस्तावित चूना पत्थर खदान का जोरदार विरोध किया।
ग्रामीणों का कहना है कि करीब 1800 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित इस खदान से उनके जल, जंगल और जमीन पर गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया।

इसे भी पढ़े..  नौकरानी ने अपने साथियों के साथ मिलकर नामी ज्योतिषाचार्य को हनीट्रैप में फंसाया और 4 करोड़ से भी ज्यादा रुपये ऐंठ लिए,

धरना प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि किसी भी परिस्थिति में इस खदान को शुरू न किया जाए।

ग्रामीणों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन और भी उग्र रूप ले सकता है।

इसे भी पढ़े..  कांग्रेस ने भाजपाईयों के विरुद्ध एफआईआर करने की मांग कर दियें ज्ञापन

फिलहाल इस मुद्दे को लेकर सारंगढ़ में माहौल गरमाया हुआ है, अब देखना होगा कि प्रशासन इस जनआक्रोश पर क्या कदम उठाता है।


खबर शेयर करें

Recent Posts