छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ली पत्रकार वार्ता,गैस व पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि व मंहगाई के विरोध विषय में हुई प्रेस वार्ता

खबर शेयर करें

सारंगढ आज जिला कांग्रेस कमेटी ने सारंगढ कार्यालय में प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण महंगाई बढ़ गयी कांग्रेस मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण महंगाई बढ़ गयी है।
मोदी सरकार ने एक बार फिर कमर्शियल गैस के दाम में 195 रु. की बढ़ोतरी कर दिया। इसके पहले तीन महीने में,कमर्शियल गैस के दाम में 525 रु. की बढ़ोतरी हुई थी,।पिछले हफ्ते ही मोदी सरकार ने घरेलू गैस के दाम में 62 रु की बढ़ोतरी कर दिया।
सरकार ने खूब वाहवाही लिया कि पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज कम कर दिया भाजपा नेता इसको सरकार की बड़ी राहत प्रचारित कर रहे थे लेकिन आज ही पेट्रोल के दाम में 1 रु. से अधिक की बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों में हुई है।नायरा के पेट्रोल पंप में तो यह बढ़ोतरी 4 रु. की है।एवीएशन के पेट्रोल में भी बढ़ोतरी कर दीं गयी जिससे हवाई यात्रा भी महगी हो गई।खाद्य तेल, मावा, राशन सामग्री सभी के दाम बेतहाशा बढ़ गये है। दूध के दाम भी बढ़ गये।
आम आदमी के किचन का बजट मोदी सरकार ने बढ़ा दिया है। खाद्य तेल को 70 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने में 70 साल लग गए थे, लेकिन मोदी राज के चंद दिनों में ही 200 पार हो गया।घरेलू गैस सिलेंडर जो भाजपाइयों को 400 रुपए में महंगा लगाता था, उसे 900-1000 तक पहुंचा दिए,कर्मिशयल गैस सिलेण्डर के दाम आज से 1580 से बढ़कर 1691 हो गया है। भाजपा सरकारों को जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है,भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आम आदमी का जीवन स्तर दिनों दिन खराब हुआ है, सारी राहत और रियायत,केवल भाजपाइयों के पूंजीपति मित्रों के लिए है, देश के संसाधन, सार्वजनिक उपक्रम उन्हीं पर लुटाए जा रहे हैं, आम जनता इस महंगाई में परिवार पालने के लिए संघर्ष कर रहा है।मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पूर्ववर्ती यूपीए की सरकार ने मनरेगा के नाम से रोजगार की कानूनी गारंटी का प्रावधान किया था जिसे मोदी सरकार ने महज़ योजना में परिवर्तित कर गरीबों का रोजगार का हक छीन लिया है, आम जनता की कमाई लगातार घट रही है,देश के संसाधनों पर मोदी के पूंजीपति मित्रों का एकाधिकार स्थापित किया जा रहा है, देश में आर्थिक असमानता ,सरकार की गलत नीतियों की वजह से ही बढ़ रहा है,बेलगाम महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है।महंगाई आम जनता के लिए भाजपा निर्मित आपदा बन चुकी है, रेलवे की टिकट से लेकर स्कूल, कॉलेजों की फीस तक सब कुछ कई गुना बढ़ चुका है।सरकार के संरक्षण में तरह-तरह के सेवा शुल्क लगाकर बैंक, आम खातेधारकों को खुलेआम लूट रही है।पेट्रोल, डीजल से लेकर दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है।प्रेस वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय दुबे सूरज तिवारी पुरूषोत्तम साहू घनश्याम मनहर उमेश केशरवानी राधेश्याम जायसवाल बिनोद भारद्वाज रमेश खुंटे राजू यादव मितेंद्र यादव रामनाथ सिदार सहित अन्य कई कांग्रेसियों की उपस्थिति रही ।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  2 नवंबर से 4 नवंबर तक सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव राज्योत्सव में निःशुल्क प्रदर्शन और स्थान के लिए कर सकते हैं संपर्क

Recent Posts