लोकसभा निर्वाचन में वाहन अधिग्रहण के लिए वाहन मालिकों से आवेदन आमंत्रित

IMG-20240316-WA0023
खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़,  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन कार्य के लिए वाहनों की व्यवस्था हेतु वाहन मालिक से आवेदन आमंत्रित है। निर्वाचन कार्य के लिए इच्छुक नागरिक अपने निजी वाहन जैसे-कार, ट्रेक्टर, बड़े-छोटे मालवाहक आदि अधिग्रहित (किराये) पर अधिग्रहित करा सकते हैं। वाहन अधिग्रहण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय मंडी परिसर सारंगढ़ में आवेदन जमा कर सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए सहायक नोडल अधिकारी वाहन श्री विरेन्द्र जोल्हे से 9303919139 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिग्रहण के लिए वाहन और वाहन चालक के वैध दस्तावेज उपलब्ध कराना होगा। निर्वाचन के बाद इन अधिग्रहित वाहनों के किराए का भुगतान किया जाएगा।


खबर शेयर करें

Recent Posts