कबीरधाम जिले के सबसे बड़े पीजी कॉलेज कवर्धा में 28.32लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। मामले में अब कॉलेज के लेखा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
By अमर उजाला न्यूज़ नेटवर्क,,कबीरधाम जिले के सबसे बड़े पीजी कॉलेज कवर्धा में 28.32लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। मामले में अब कॉलेज के लेखा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां के प्राचार्य डॉ.बीएस चौहान को बीते माह नवंबर में राज्य सरकार ने सस्पेंड किया था। इसके बाद अब क्लर्क प्रमोद वर्मा के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना कवर्धा में धारा 316(5)-BNS के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी क्लर्क कॉलेज के लेखा शाखा का कामकाज देखता है। कॉलेज के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष रिंकेश वैष्णव के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है।