कबीरधाम जिले के मध्यम सिंचाई परियोजना सरोधा बांध में आज सोमवार को विशालकाय मछली मिली ।

खबर शेयर करें

By अमर उजाला न्यूज़ नेटवर्क,,,कबीरधाम जिले के मध्यम सिंचाई परियोजना सरोधा बांध में आज सोमवार को विशालकाय मछली मिली है। यह लगभग 65 किलो की बड़ी मछली है, जिसे मछुवारो ने पकड़ा है। इसका ऊंचाई लगभग 6 फीट है। नेताजी मछुवा सहकारी समिति द्वारा पकड़ा गया है। सुबह जब जाल निकाला जा रहा था तो बड़ी और वजनदार अज्ञात चीज फंसे होने की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। जैसे-तैसे मछुआरे डरते हुए जाल बहार निकले तो देखा बड़ी मछली है। इसके बाद मछुआरों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मार्केट लाने पर देखने वालों की भीड़ लग गई। इस मछली को जिले के मछली पालन विभाग के कार्यालय में लाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खुब वायरल हो रहा है। बता दे कि 200 एकड़ में फैले इस सरोधा बांध में बहुत से अलग-अलग प्रजाति की मछलियां मिलती हैं। इससे पहले इसी साल फरवरी माह में करीब 80 किलो की मछली जाल में फंसी थी।

खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  वनांचल गांव छिन्दपतेरा में जल जीवन मिशन दिला रहा पेयजल संकट से छुटकारा जेजेएम योजना से गाँव के हर घर तक पहुँच रहा शुद्ध पेयजल जिले में 1 लाख 18 हजार से अधिक कार्य पूर्ण