बरमकेला पुलिस ने गांजा के अंतर्राज्यीय तस्कर को भेजा जेल 90 किग्रा गांजे के तस्करी के प्रकरण में था फरार

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । दिनांक 15 मार्च 20 को सउनि विजय गोपाल हमराह स्टाफ प्रधान आर. लखपति प्रधान, छत्रपति जोल्हे व आर. दिनेश चौहान, मिनकेतन पटेल , विजय यादव , सूरज सिदार के साथ पैकिन बैरियर के पास वाहन चेकिंग के दौरान उड़ीसा डोंगरीपाली के रास्ते एक चार पहिया वाहन आ रहा था जो बैरियर के कुछ दूर पहले पुलिस को देखकर अपने वाहन को पीछे मोड़कर तेजी से भागने लगा जिसका पीछा करने पर उक़्त वाहन के चालक अपने वाहन को धौरादरहा के जंगल मे छोड़ कर भाग गया चार पहिया वाहन KUV 100 वाहन बिना नंबर प्लेट को गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर बीच के सीट मे 25 पैकेट व पीछे डिक्की मे 20 पैकेट खाकी टेप से लिपटा हुआ सफेद रंग के बोरी मे अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 90 किलो कीमती 4 लाख 50 हजार रुपया को फरार वाहन चालक के विरुद्ध थाना बरमकेला में अपराध क्रमांक 35/20 धारा 20बी NDPS एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया l

इसे भी पढ़े..  तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई, शॉर्ट सर्किट से लगी आग; चालक की जलकर मौत

फरार आरोपी के धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा , अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे , उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अविनाश मिश्रा के निरंतर निर्देशन पर उक़्त चार पहिया वाहन KUV 100 के चालक का लगातार पता साजी किया जा रहा था जो उक़्त वाहन के चालक सीता राम गुप्ता पिता बुद्धूलाल गुप्ता उम्र 39 वर्ष ग्राम घिरौल थाना चचाई जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश का पता चलने पर उसके निवास पर कई बार दबिश देने पर फरार था । दिनांक 1 दिसंबर 24 को सउनि चंद्र प्रधान आर, चित्रसेन देवांगन महिला आर. लीलावती उरांव की टीम बनाकर पुनः आरोपी के निवास रेड करने भेजा गया था । आरोपी के मिलने पर पूछताछ करने पर महेंद्रा KUV 100 वाहन से सोनपुर उड़ीसा से 90 किलो अवैध गांजा को खरीदकर मध्य प्रदेश मे बिक्री करने हेतु तस्करी करना स्वीकार करने पर उक्त आरोपी के द्वारा एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 B का अपराध घटित करना पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है l


खबर शेयर करें

Recent Posts