सोनियाडीह में मितानिनों व दिव्यांगजनों का सम्मान

खबर शेयर करें

सारंगढ बिलाईगढ़। ब्लाक के ग्राम पंचायत सोनियाडीह में समाज सेवी अनिल श्रीवास एवं सहदेव सिंह सिदार ने अंचल के मितानिनों एवं दिव्यांग जनो का सम्मान श्रीफल प्रशस्ति पत्र एवं मिठाई भेंट कर की। समाज सेवी सहदेव सिंह सिदार ने कहा कि – मितानिन बहने ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी की तरह है। कोरोना महामारी के समय अपने जान जोखिम में डाल कर समाज की सेवा की और सरकार की जनहितैषी योजना को घर घर पहुंचाने का काम करते है। आज के समय में मितानिन गांव की आया दीदी के रूप में भी सेवा करते है । दिव्यांग भाई बहन अपने आपको कमजोर ना समझे आज दिव्यांग जन भी हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैवे किसी से कम नहीं है। वह श्री सिदार ने सभी बहनों माताओं को बधाई दी।

इसे भी पढ़े..  बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा सटोरियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही 01 सटोरिया गिरफ्तार

समाज सेवक अनिल श्रीवास ने कहा कि – मितानिन बहनें समाज को स्वच्छ वातावरण में गांव को रखने संदेश देने की काम करते हैं । उनकी मेहनत काम काबीले तारीफ व प्रशंसा योग्य है। उनका सम्मान करते हुए खुशी महसूस हो रहा है। दिव्यांग भाई बहने अकेले ना समझे हम उनके साथ है। दिव्यांग जन आज शिक्षित है और हर सेक्टर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उनके पास टैलेंट की कमी नहीं ।

इसे भी पढ़े..  रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने परिवहन उप निरीक्षकों की चयन सूची की जारी

मंच संचालन लखन लाल केंवट ने की और कार्यक्रम में विशेष योगदान कुसुम लता रात्रे मितानिन प्रशिक्षक का रही। सम्मान समारोह में विशेष रूप से लक्ष्मी साहू दिव्यांग संघ अध्यक्ष, संतोष साहू, मितानिनों में हेमा साहू, हेमलता साहू , सीमा साहू, गुलशन पाटले, बिंदिया बंजारे , सुशीला साहू, रुक्मणि कर्ष, कौशल्या पटेल , देवकी खटकर, रेशम बाई मानिकपुरी, सुकृता चंद्रा, हेमबाई यादव, लता देवी केवट, भूरी बाई साहू, यशोदा लहरे, सावित्री जांगड़े, आसीन साहू, अनसुईया साहू, नीली पटेल, सपूरन बंजारे, सावित्री चौहान, सहित आदि लोग शामिल रहे।


खबर शेयर करें

Recent Posts