पुलिस ने सट्टा किंग दिनेश टेकवानी और एक एजेंट को गिरफ्तार किया।

खबर शेयर करें

बिलासपुर. बिलासपुर पुलिस ने शहर के सट्टा कारोबारी पर शिकंजा कसा है. पुलिस ने सट्टा किंग दिनेश टेकवानी और एक एजेंट को गिरफ्तार किया है. टेकवानी अपने अवैध कारोबार को चलाने के लिए बाकायदा सैलरी पर एजेंट नियुक्त रखकर काम करा रहा था. मुखबिर से मिली सूचना के बाद एजेंट को धरदबोचा गया है. वहीं उसके पास से लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, लाखों रुपए की सट्टा पट्टी जब्त की गई है.

इसे भी पढ़े..  भाजपा की आंधी में कांग्रेस का सुपड़ा साफ नगर चुनाव बाद ग्रामीण चुनाव में भी चला ओपी का जादू

एसपी रजनेश सिंह के निर्देश के बाद लगातार सट्टेबाजी के सरगना को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही थी. तोरवा थाना पुलिस ने अनिल गंगवानी से पूछताछ में पता चला कि वह दिनेश टेकवानी के लिए सट्टा लिखता है. इसके लिए दिनेश उसे प्रति माह 20 हजार रुपए सैलरी देता है. जिसके बाद पुलिस ने स्वर्ण जयंती नगर स्थित पत्रकार कॉलोनी निवासी दिनेश टेकवानी (59) पिता लक्ष्मणदास टेकवानी को भी पकड़ लिया.

इसे भी पढ़े..  ट्रक में धान लोड करते समय एक हमाल गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही  मौत हो गई.

दोनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 112 और 6 क ,6 ख , 7(1), 7(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकर्रण दर्ज किया गया है.


खबर शेयर करें

Recent Posts