डॉगी ने तीन पिल्लों को जन्म दिया है , जिनमें से दो की शक्ल हूबहू बिल्ली के जैसा है. कोई भी इन्हें देखकर ये नहीं कह सकता कि ये डॉगी के पिल्ले,,,,

खबर शेयर करें

मध्य प्रदेश के रीवा से अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां एक फीमेल डॉगी ने तीन पिल्लों को जन्म दिया है , जिनमें से दो की शक्ल हूबहू बिल्ली के जैसे है. कोई भी इन्हें देखकर ये नहीं कह सकता कि ये डॉगी के पिल्ले हैं. गांव में इन पिल्लों को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है. इसका वीडियो भी वायरल हुआ है.

मामला गोविंदगढ़ थानाक्षेत्र के पांती टोला का है. यहां फीमेल डॉगी ने हाल-फिलहाल में तीन पिल्लों को जन्म दिया. लोग उस वक्त हैरान रह गए जब तीन में दो पिल्ले बिल्ली की शक्ल के दिखे. पहले तो लोगों को लगा कि शायद डॉगी गलती से बिल्ली के पिल्ले कहीं से उठाकर ले आई है. लेकिन जिस तरह से फीमेल डॉगी उनका ध्यान रख रही है. उससे यही लग रहा है कि तीनों उसी के पिल्ले हैं.

इसे भी पढ़े..  धान चोरी करने वाले का दोस्त कह कर दंपती ने युवक को इतना पीटा की उसने दम तोड़ दिया.।

हैरानी की बात तो यह है कि इन पिल्लों की आवाज भी बिल्ली के बच्चों जैसी ही है. जानकारी के मुताबिक, रामपाल पटेल के घर उनकी पेट डॉगी ने तीन बच्चों को जन्म दिया. जिनमें से एक बच्चा तो डॉगी जैसा ही. है लेकिन दो बच्चे हुबहू बिल्ली के बच्चों की तरह हैं. उनकी हरकतें और आवाज सब कुछ बिल्ली के बच्चों की तरह हैं. कुत्ते की तरह दिखने वाले बच्चे की आंख अभी नहीं खुली है. जबकि बिल्ली की तरह दिखने वाले बच्चों की आंखे खुल गई हैं. इनकी मां भी तीनों बच्चों को एक ही तरह से ही प्यार करती है और उनकी बराबर देखभाल करती है.

इसे भी पढ़े..  कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सुखापाली में महिला समूहों के अमरूद खेती के कार्यों का किया निरीक्षण अमरुद उत्पादन क्षेत्र के 25 एकड़ भूमि में फेंसिंग का कार्य पूर्ण प्रथम चरण में वीएनआर प्रजाति के 5 हजार अमरूद का पौधरोपण पूर्ण खेती के लिए 11 हजार पौधे का लक्ष्य है, सिंचाई के लिए ड्रिप सिस्टम स्थापित कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने 1 अमरूद का पौधा लगाकर स्व सहायता समूह की महिलाओं का किया उत्साहवर्धन किया

तीनों पिल्लों को साथ में पिला रही दूध

फीमेल डॉगी अपने तीनों पिल्लों को प्यार से मुंह में पकड़कर ले जाती है. फिर साथ में तीनों को अपना दूध पिलाती है. इन्हें अलग से कुछ खाने को नहीं दिया जाता. इनकी मां किसी को भी पास नहीं आने दे रही. और अगर कोई उसे पकड़ने को करता है तो उसे काटने के लिए दौड़ रही है. गांव के लोग भी इस अचंभे को देखने के लिए यहां पहुंच रहे हैं. हर कोई इन्हें देखकर हैरान है.

इसे भी पढ़े..  महतारी वंदन योजना से दानसरा के राम मंदिर निर्माण की गूंज, विधानसभा तक पहुंची सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को मिला बहुउद्देशीय स्टेडियम निर्माण और सरिया में सीएचसी का 100 बिस्तर अस्पताल उन्नयन

डॉक्टरों ने कही जांच की बात

लोगों के मन में बस यही सवाल है कि एक डॉगी कैसे बिल्ली के बच्चों को जन्म दे सकती है. वेटनरी डॉक्टर भी खुद इस बात पर भरोसा नहीं कर रहे. उनका मानना है की उन्हें देखने और जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे.

सौ.tv9


खबर शेयर करें

Recent Posts