प्रोफेसर कॉलोनी में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर में दहशत फैला दी है. बिल्डर की पत्नी शिखा मिश्रा ने अपने पति बृजेश मिश्रा और उनके ऑफिस में काम करने वाली अनिका मिश्रा के बीच अवैध संबंध होने के शक में खूनी खेल खेला है.

खबर शेयर करें

मध्य प्रदेश के जबलपुर में अब महिलाएं भी चाकूबाजी की वारदातों को अंजाम देने लगी हैं. जबलपुर के माढ़ोताल थाना अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर में दहशत फैला दी है. बिल्डर की पत्नी शिखा मिश्रा ने अपने पति बृजेश मिश्रा और उनके ऑफिस में काम करने वाली अनिका मिश्रा के बीच अवैध संबंध होने के शक में खूनी खेल खेला है. इस वारदात में अनिका मिश्रा की मौत हो गई. जबकि बीच-बचाव करने आई सोनम रजक गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

घायल महिला सोनम रजक के अनुसार, शिखा मिश्रा के पति और अनिका के बीच अफेयर होने का शक था. इसी बात की पुष्टि के लिए वह अनिका को लेकर सोनम रजक के घर पहुंची. सोनम, जो शिखा की पड़ोसी हैं, इस विवाद के बीच फंस गई. बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि शिखा ने दो चाकुओं से अनिका मिश्रा पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया. अनिका को रक्तरंजित देख सोनम बचाने के लिए दौड़ी जहां शिखा ने सोनम पर भी चाकू से हमला कर दिया.

इसे भी पढ़े..  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हेलन केलर अवार्ड से सम्मानित कलाकार श्री बसंत साहू को दी बधाई कहा युवाओं और बच्चों के लिए कर रहे हैं प्रेरणादायक कार्य

चाकू के हमले से अनिका मिश्रा और सोनम रजक गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान अनिका मिश्रा की मौत हो गई. वहीं, सोनम को भी गंभीर चोटें आई हैं और वह अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस ने बताया कि सोनम की हालत स्थिर है.

इसे भी पढ़े..  बड़ी संख्या में आये बोलिदारों को दी गई रेत खदान नीलामी की ट्रेनिंग

आरोपी महिला फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद शिखा मिश्रा एक्टिवा लेकर मौके से फरार हो गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है. जांच में यह सामने आया है कि शिखा मिश्रा ने वारदात को अंजाम देने की पूरी तैयारी कर रखी थी. वह दो चाकू लेकर गई थी और पहले से ही इस विवाद को निपटाने के इरादे से निकली थी. माढ़ोताल थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जा चुका है.

इसे भी पढ़े..  कलेक्टर ने डबल केज व्हील वाहनों का सड़क में उपयोग पर लगाया प्रतिबंध : कार्यवाही के लिए अधिकारियों को दिए आदेश

घायल सोनम रजक ने बताया कि शिखा मिश्रा ने बिना सोचे-समझे हमला किया. वहीं, सोनम के भाई प्रह्लाद रजक ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए न्याय की मांग की है. यह घटना न केवल शक की भयावहता को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे एक गलतफहमी तीन परिवारों को बर्बाद कर सकती है. पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

सौ.tv9


खबर शेयर करें

Recent Posts