भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 1 जनवरी तक राजकीय शोक

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़, /भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राज्य शासन द्वारा 01 जनवरी 2025 तक पूरे राज्य में सात दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है। अतएव राजकीय शोक की अवधि में राज्य में स्थित समस्त शासकीय भवनों एवं अन्य स्थानों जहाँ पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, वहां पर 01 जनवरी 2025 तक राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेगें तथा राजकीय शोक की अवधि में राज्य में शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। इस आशय का पत्र छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य शासन के समस्त विभाग, अध्यक्ष, राजस्व मंडल, छत्तीसगढ़ बिलासपुर, समस्त विभागाध्यक्ष,समस्त संभागायुक्त और समस्त कलेक्टर, छत्तीसगढ़ को पत्र जारी किया है।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  आरसेटी रायगढ़ के द्वारा गांव में दिया जा रहा मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

Recent Posts