कार और बाइक में भिड़ंत बेटी की मौत, पिता गंभीर

खबर शेयर करें

जांजगीर | मदनपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ​पिता और बेटी को चपेट मंे ​ले लिया, इससे मौके पर मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि स्कूटी चालक पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर दुघर्टना के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार ग्राम भैंसो निवासी यश कश्यप सोमवार की दोपहर 1 बजे अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ बाइक में पामगढ़ की ओर आ रहा था, वह मदनपुर के पास वह पहुंचा था। इसी बीच एक वैगनार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना से यश कश्यप और उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पामगढ़ पहुंचने पर डॉक्टर तीन साल की मासूम को मृत घोषित कर दिया, जबकि यश की स्थिति गंभीर है।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  कलेक्टर धर्मेश साहू ने जिले के कार्यों की समीक्षा की

Recent Posts