जशपुर में महिला को जंगल में ले जाकर रेप:आरोपी ने होंठ और कान काटा; पुलिस ने बलरामपुर से किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

जशपुर जिले में रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था और अन्य लड़कों से बात करने का आरोप लगाते हुए उसने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसके होंठ और बाएं कान को दांत से काट दिया था। ASP अनिल सोनी के मुताबिक, घटना 18 जनवरी की है। आरोपी शिव नारायण सोनवानी (21) पीड़िता के घर पहुंचा और जरूरी बात करने के बहाने उसे बाहर बुलाया। इसके बाद वह पीड़िता को जबरन जंगल की ओर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। होंठ और बाएं कान भी काटे जानकारी के मुताबिक पीड़िता से वह एक साल से परिचित था। अन्य लड़कों से बात करने का आरोप लगाते हुए उसने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसके होंठ और बाएं कान को दांत से काट दिया। बलरामपुर में छिपा था आरोपी सन्ना थाना क्षेत्र का मामला है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। जांच में पता चला कि आरोपी बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में छिपा हुआ था। पुलिस ने वहां से उसे हिरासत में लिया। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  वनांचल गांव छिन्दपतेरा में जल जीवन मिशन दिला रहा पेयजल संकट से छुटकारा जेजेएम योजना से गाँव के हर घर तक पहुँच रहा शुद्ध पेयजल जिले में 1 लाख 18 हजार से अधिक कार्य पूर्ण