छत्तीसगढ़ में विभागीय परीक्षाएं स्थगित:निकाय और पंचायत चुनाव के चलते आदेश जारी किया गया, 27 जनवरी से 3 फरवरी तक होने वाली थी परीक्षाएं

image-1737772214531
खबर शेयर करें

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षा स्थगित की गई है। सोमवार 27 जनवरी से 3 फरवरी 2025 तक ये परीक्षा होने वाली थी। लेकिन नगरपालिकाओं और त्रि-स्तरीय पंचायतों के चुनाव 2025 के कारण परीक्षाएं स्थगित की गई है। नई तारीखों का ऐलान चुनाव के बाद किया जा सकता है। परीक्षाएं स्थगित होने के संबंध में गृह विभाग विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ मंत्रालय से आदेश जारी हुआ है।


खबर शेयर करें

Recent Posts