कांकेर में एक व्यक्ति ने दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म की कोशिश

A4peVfnA9VZBP7R3U_8eDKkj6IMrdlMYp-qpgJTWyfGdJA3KD7JHSM8TmehSTHR9_F4jMTtY09oIU_MAK6NM1a8YrKYC9YemAVkwQw
खबर शेयर करें

कांकेर,,  कांकेर में एक हैवान ने दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म की कोशिश की। 23 दिसंबर की रात करीब 3 बजे, दोनों लड़कियां नाचा कार्यक्रम देखकर घर लौट रही थीं, जब गांव के ही आरोपी बनवारी सिन्हा ने उन्हें मोटरसाइकिल पर बिठाने का झांसा दिया। घर पहुंचाने के बहाने आरोपी उन्हें स्कूल के पीछे ले गया, जहां उसने दोनों लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। लड़कियां किसी तरह वहां से भाग निकलीं, लेकिन भागते समय गिर जाने से उनके घुटनों में चोट आई। पीड़िता के पिता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा 25 जनवरी को लिए गए बयान में पूरी घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी बनवारी सिन्हा (33) को पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया गया। न्यायालय ने आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया है।


खबर शेयर करें

Recent Posts