पुलिस चौकी कनकबीरा ने की कच्ची शराब पर कार्यवाही
सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले में अवैध नशे के करोबार को अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है। जिस पर 26 जनवरी 25 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहु के मार्ग दर्शन पर प्रभारी कनकबीरा सहा० उप० निरी० विजय गोपाल को 26 जनवरी 25 को मुखबीर से सूचना मिला कि – ग्राम भालुपानी जंगल में अवैध महुआ शराब बना रहे है । सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाप प्रआ खेमसागर साव, भीमसेन सिदार, मिरी राम खुटे, आर० प्रहलाद चन्द्रा, जगजीवन खुटे, विरेन्द्र मंहत के साथ ग्राम भालुपानी जंगल में जाकर रेड कार्यवाही किये ।
विदित हो कि आरोपी संतोष बरिहा पिता उसत राम बरिहा उम्र 42 साल साकिन भालुपानी चौकी कनकबीरा जिला सारंगढ बिलाईगढ छग के द्वारा कच्ची महुआ शराब निर्माण करते पाये जाने से मौके पर 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किमती 2000 रूपये का एवं शराब बनाने का उपकरण को जप्त किया गया आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) 59 (क) आब०एक्ट का पाये जानें से आरोपी को 26 जनवरी 25 के 18.10 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर 27 जनवरी 25 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सारंगढ़ के न्यायालय में पेश किया गया।