शहर में आन – बान और शान से लहराया तिरंगा

खबर शेयर करें

सारंगढ़ । नगर में देश के आन – बान और शान का प्रतीक तिरंगा चंहू दिशाओं पर फहराया गया । नगर के तहसील कार्यालय में आईएएस एसडीएम प्रखर चंद्राकर के द्वारा अधिकारी और कर्मचारियों की गरिमा में उपस्थिति में भारतीय ध्वज को 7:30 बजे फहराया गया । इस अवसर पर प्रखर चंद्राकर ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि – भारत के अमृत काल में 76 वें गणतंत्र दिवस के रूप में एक सुनहरी कड़ी जुड़ी है । यह पावन अवसर हमारे देश के महान संविधान की सफलता का पर्व है । 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में झंडा वंदन कर राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रखर चंद्राकर एसडीएम ने प्रकट किया। इस अवसर पर तहसीलदार मनीष सूर्यवंशी, प्रकाश पटेल, उपपंजीयक अधिकारी , जिला कोषालय अधिकारी के साथ ही साथ समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे । इसी समय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस और सिटी कोतवाली में भारतीय ध्वज एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू थानेदार कामिल हक के द्वारा फहराया गया ।

इसे भी पढ़े..  महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को 8 अक्टूबर तक ई-केवायसी कराना अनिवार्य

गुलाबी ठंड के साथ ही साथ 7:45 बजे जिला अस्पताल में जिला स्वास्थ्य अधिकारी एफआर निराला के द्वारा भारतीय ध्वज को फहराया गया । ध्वज फहराने उपरांत वहां के कर्मचारियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई । झंडा तोलन कार्यक्रम में डॉ सिदार , डॉ. साय, डॉ आनंद,डॉ पिपरिया, डॉ.अग्रवाल , दंत चिकित्सक के साथ डॉक्टर्स एवं स्टाफ उपस्थित रहे । शहर के जाने – माने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जेएन शुक्ला भी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे । नगर पालिका कार्यालय में नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे के द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिक , पार्षद, सीएमओ राजेश पांडे, उपयंत्री उत्तम कंवर , प्रीतम देवांगन के साथ साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे ।आचार संहिता लगने के बावजूद 76 में गणतंत्र दिवस समारोह में कोई कमी नहीं दिखाई दी । 8 बजे जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजू मालाकार, अरुण मालाकार , अशोक अग्रवाल लेप्टी , चारु शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधेश्याम नायक , पंचायत इंस्पेक्टर रामलाल जायसवाल , अंकेक्षण अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष सुंदरमणी पटेल , सचिव संघ अध्यक्ष ब्रज भूषण पटेल,जिला सचिव संघ अध्यक्ष बलभद्र पटेल, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के एसडीओ , मनरेगा विभाग के अधिकारी युवराज पटेल के साथ सभी विभाग प्रमुख अधिकारी और कर्मचारी इस गरिमामय अवसर पर भारतीय ध्वज को ससम्मान आन बान और शान के साथ फहरायें । स्थानिय विश्राम गृह में कलेक्टर धर्मेश साहू के द्वारा ध्वजारोहण किया गया । भारतीय स्टेट बैंक में मैनेजर श्री गुप्ता जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया, नगर के अग्रसेन चौक में अग्रसेन सेवा संघ अध्यक्ष दिनेश धनानिया के द्वारा ध्वजा रोहण किया गया । संगम चौक , जयस्तंभ चौक, नगर पालिका चौक और आजाद चौक में ध्वजारोहण अमित तिवारी द्वारा किया गया । जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया । नगर के सभी शासकीय, अर्धशासकीय व निजी संस्थानों में भारतीय ध्वज शान से फहराया गया ।


खबर शेयर करें

Recent Posts