52 लाख के 9 हार्डकोर नक्सली ने सरेंडर किया है। SP किरण चव्हाण के सामने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 4 महिला और 2 पुरुष है, जिन पर 8-8 लाख का इनाम घोषित था।

image-1738239704897
खबर शेयर करें

सुकमा में 52 लाख के 9 हार्डकोर नक्सली ने सरेंडर किया है। SP किरण चव्हाण के सामने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 4 महिला और 2 पुरुष है, जिन पर 8-8 लाख का इनाम घोषित था। वहीं बटालियन 1 के सक्रिय दंपति भी इनमें शामिल है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि जिले में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। नियद नेल्लानार योजना के तहत अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्य किया जा रहे हैं। सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 9 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर नक्सलियों के नाम टेकलगुड़ेम की घटना में शामिल थे नक्सली ये सभी नक्सली जिले में हुई अलग-अलग घटनाओं में शामिल रहे हैं। इसके अलावा जिले के अंदरूनी इलाके में कैंप स्थापना के दौरान इनमें से कुछ नक्सलियों ने फायरिंग भी की थी। 2020 के मीनपा घटना, 2021 में हुई टेकलगुड़ेम की घटना में भी इन नक्सलियों का हाथ रहा है।


खबर शेयर करें

Recent Posts