उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश से डीईओ फिर बने श्री एस एन भगत

Screenshot_20240319_090430_WhatsApp
खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़,  माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के याचिका डबल्यू पी एस 1793 के आदेश पर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर श्री एस एन भगत कार्यरत रहेंगे। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना के पहले श्री भगत का स्थानांतरण हो गया था और श्री एल पी पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धानसीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ बनाया गया था, जिसके विरुद्ध एस एन भगत ने उच्च न्यायालय बिलासपुर का शरण लिया था। श्री भगत ने पुनः जिला शिक्षा अधिकारी का पदभार संभाल लिया है और श्री एल पी पटेल को उनके मूल पद के लिए कार्यमुक्त किया है।


खबर शेयर करें

Recent Posts