सारंगढ कुटेला के नागरिकों ने किया जर्जर सडक को बनाने की मांग ,

20240329_132840
खबर शेयर करें

एक माह में नहीं बनने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

सारंगढ कुटेला के नागरिकों अरूण यादव गुड्डू, अरूण यादव,शांति प्रसाद सहित अन्य कई ग्रामीणों ने कलेक्टर को बिलासपुर मुख्य मार्ग से कुटेला मार्ग को बनाने ज्ञापन दिया है ज्ञात हो  कि उक्त कुटेला मार्ग अत्यंत ही जर्जर हो गया है मामला सारंगढ़ नगरपालिका वार्ड क्रमांक 01 का है जिसमें बडे बडे गढ्ढे हो गए हैं जबकि इसी के पास एसपी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला उपजेल अन्य आवा जाहि होता है जिसमें वाहन तो दूर की बात है पैदल चलना भी दूभर हो गया  हैं तथा इसके सम्बंध में पूर्व में कई बार कलेक्टर सहित सम्बंधित विभाग को भी ज्ञापन व जनदर्शन में भी आवेदन दिया गया है परंतु आज पर्यंत तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है ,इसी के मद्देनजर उक्त नागरिकों ने पुन: कलेक्टर को ज्ञापन दिया है तथा ज्ञापन में उक्त सडक को एक माह के भीतर बनवाने अन्यथा आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दिया गया है वहीं उक्त नागरिकों ने बताया कि कलेक्टर धर्मेश साहू ने उक्त जर्जर सडक को शीघ ही बनवाने आवश्यक पहल करने की बात भी कही है ।


खबर शेयर करें

Recent Posts