सीएमडी मैदान में होगा इस वर्ष का महाशिवरात्रि महोत्सव

खबर शेयर करें

बिलासपुर ,,महाकाल सेना का सबसे बड़ा और भव्य महोत्सव, महाशिवरात्रि आयोजन, इस वर्ष विशेष रूप से सीएमडी कॉलेज मैदान में आयोजित होगा। हर साल की तरह इस बार भी यह महोत्सव अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। महाकाल सेना के प्रमुख संरक्षक, तामेश कश्यप ने जानकारी दी कि आयोजन की जगह में बदलाव के अलावा बाकी सभी परंपरागत कार्यक्रम पूर्ववत रहेंगे। इस वर्ष का महाशिवरात्रि महोत्सव कई आकर्षणों से भरपूर होगा। विशाल शिव मूर्ति और भस्म झांकी के साथ-साथ पुणे की ढोल-ताशा पार्टी और उज्जैन की प्रसिद्ध डमरू पार्टी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। राम जी की जीवंत झांकी और कर्मा नृत्य के साथ हनुमान झांकी जैसे मनोहारी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, कई प्रसिद्ध डीजे कार्यक्रम को और भव्य बनाएंगे। महोत्सव का शुभारंभ 25 फरवरी को भजन संध्या से होगा, जिसमें उज्जैन से नितिन बागवान और इंदौर से गौरी अग्रवाल अपनी मधुर प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन सीएमडी कॉलेज लिंक रोड पर होगा। 26 फरवरी को महाकाल मैदान रेलवे परिक्षेत्र में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।महोत्सव का समापन 28 फरवरी को विशाल शोभायात्रा के साथ होगा। यह शोभायात्रा होटल आनंदा के सामने व्यापार विहार से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए अष्टमुखी शिव पंचायती मंदिर, मध्यनगरी में समाप्त होगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े और श्रद्धालुओं का हुजूम शामिल होगा। महाशिवरात्रि महोत्सव महाकाल सेना के समर्पण और शिवभक्ति का प्रतीक है, जिसमें श्रद्धालुओं को एक अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया जाएगा।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  धान बेचने एवं घर में अलग करने की बात को लेकर हुए वाद-विवाद,बड़े भाई ने छोटे भाई और अपनी माँ के ऊपर फेका ऐसिड।