Winter Vacation 2024: दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू का बदला मौसम, कब बंद होंगे स्कूल?

खबर शेयर करें

नई दिल्ली (Winter Vacation 2024). साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर की शुरुआत ठंड के साथ होती है. उत्तर भारत के कई राज्यों में दिसंबर के दूसरे-तीसरे हफ्ते तक अच्छी-खासी सर्दी पड़ने लगती है. ऐसे में बच्चों को ठंड से बचाने और उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया जाता है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद व आस-पास के कई शहरों में दो दिनों से बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है.

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में विंटर वेकेशन 2024 की घोषणा कर दी गई है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू में बर्फबारी का असर उत्तर भारत के कई राज्यों में देखा जा रहा है. ज्यादातर राज्यों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक छुट्टियां रहेंगी (Schools Closed). हालांकि, मौसम को देखते हुए विंटर वेकेशन को आगे भी बढ़ाया जा सकता है. वहीं, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं.

इसे भी पढ़े..  जिला मुख्यालय सारंगढ़ को विकसित करने कई स्थलों का कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने पूरी टीम के साथ किया मुआयना इंडोर स्टेडियम, रेंजरपारा पुल और प्रस्तावित सर्किट हाउस स्थल के आसपास क्षेत्र का सफाई, सौंदर्यीकरण और अवैध कब्जा हटाने के निर्देश मुक्तिधाम, सब्जी मार्केट और मुड़ा तालाब किनारे से अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश पीएचई विभाग को श्मशान घाट में बोर खनन कराने के निर्देश

School Holidays 2024: यहां जनवरी में बंद होंगे स्कूल
कई राज्यों में 1 जनवरी से स्कूल बंद किए जाएंगे. वहीं, कुछ स्कूलों में 31 दिसंबर की भी छुट्टी रहती है. किस स्कूल में विंटर वेकेशन कब शुरू होगी, इसकी जानकारी स्कूल में भी चेक कर सकते हैं-

हरियाणा और दिल्ली (Delhi School Holidays): देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे हरियाणा में 1 से 15 जनवरी 2025 तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी (Winter Vacation in Haryana). यह आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए जारी किया गया है.

इसे भी पढ़े..  नकाबपोश लुटेरों ने घर मे घुसकर हत्या करने के बाद जेवरात और गाड़ी लूटकर फरार हो गए.

मध्य प्रदेश (MP School Holidays 2024): यहां 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा.  इसके बाद 5 जनवरी को संडे की छुट्टी रहेगी. ऐसे में स्कूल सोमवार 6 जनवरी से खुलेंगे.

राजस्थान (Rajasthan School Holidays): इस राज्य में 5 जनवरी तक सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल विंटर वेकेशन के लिए बंद रहेंगे. आदेश का उल्लंघन कर बच्चों को स्कूल बुलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े..  कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन, एनएच, हाउसिंग बोर्ड का बैठक लिया

झारखंड (Winter Vacation in Jharkhand 2024): यहां के सभी स्कूल 5 जनवरी 2025 तक बंद रहेंगे. यह आदेश झारखंड के सरकारी स्कूलों के लिए है. इसके बाद 6 जनवरी को राज्य भर के सरकारी स्कूल खुलेंगे.

 

जम्मू-कश्मीर (Jammu Schools Closed): जम्मू शिक्षा विभाग ने बर्फबारी को देखते हुए क्लास 5 तक के स्कूली छात्रों के लिए विंटर वेकेशन 10 दिसंबर 2024 से और कक्षा 6 से 12 के लिए 16 दिसंबर से शुरू कर दी थी. अब सभी स्कूल 28 फरवरी 2025 के बाद खुलेंगे.

यह भी पढ़ें- दिल्ली से सटे इस शहर में अचानक बंद हुए स्कूल, विंटर वेकेशन से पहले हुई मौज

Source link


खबर शेयर करें

Recent Posts