छतरपुर में वन स्टॉप सेंटर की 10 फीट की दीवार फांदकर नाबालिक फरार, परिजनों ने कर्मचारियों पर लगाया आरोप, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें

छतरपुर जिले में एक अजब- गजब मामला सामने आया है. यहां पर वन स्टॉप सेंटर की दीवार फांदकर एक नाबालिग युवती फरार हो गई है. इसके बाद नाबालिग के परिजनों ने वन स्टॉप सेंटर पर जाकर हंगामा किया. वहीं स्टॉफ को मामले की जानकारी होते ही थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.

बता दें कि छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में एक 17 साल की नाबालिग लड़की प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. इसके बाद बमीठा थाना पुलिस ने नाबालिक को पकड़कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से 20 दिसंबर को उसे वन स्टाफ सेंटर भेज दिया गया था.

इसे भी पढ़े..  MBA की यहां से कर ली पढ़ाई, तो लाइफ हो जाएगी चकाचक, इन टॉप कंपनियों में मिलती है नौकरी

10 फीट की दीवार फांदकर नाबालिक हो गई फरार
बुधवार सुबह 9:35 बजे नाबालिक युवती वन स्टाफ सेंटर की 10 फिट की दीवार फांदकर फरार हो गई. शाम को स्टाॅफ ने उसकी तलाशी ली, तो वहां नहीं मिली. इसके बाद देर रात वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी नेहा जैन ने सिविल लाइन थाने में पहुंचकर बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है.

परिजनों का ये है आरोप
इस मामले की जानकारी मिलते ही लड़की के माता- पिता ने वन स्टॉप सेंटर पहुंचे. इसके बाद लड़की के बारे में पूछताछ की तो पता चला नाबालिक भाग गई. इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. 1 घंटे बाद सिविल लाइन थाने में वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की.

इसे भी पढ़े..  इंसानियत की मिसाल! 11 साल से लोगों की जान बचा रहा यह शख्स, सड़क सुरक्षा के लिए खुद के पैसे करता है खर्च

नाबालिग युवती के पिता ने बताया कि गांव से 3 महीने पहले बच्ची को एक लड़के ने अगवा किया था. बमीठा पुलिस ने लड़की को पकड़कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था. पिता ने आरोप लगाया कि वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों ने पैसा लेकर आरोपी लड़के के साथ लड़की को भगा दिया.

गार्ड की लापरवाही से हुई घटना
वहीं, सेंटर अधीक्षका नेहा जैन ने बताया कि बच्ची सीडब्ल्यूसी में आई थी. उसको यहां आश्रय दिया गया था. उन्होंने बताया कि गार्ड की लापरवाही है, वह देर से आया था. हम गार्ड पर कार्रवाई करेंगे. वहीं थाने और एसपी ऑफिस में लड़की के भागने की जानकारी दे दी गई है.

इसे भी पढ़े..  कॉलेज फीस भरने का था आखिरी दिन, घर से मिले 40000, फिर हार गया गेम, IIT इंदौर के स्टूडेंट के साथ हुआ क्या था

सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे के मुताबिक 20 दिसंबर को बमीठा थाने से एक नाबालिग लड़की वन स्टॉप सेंटर के सुपुर्द किया था. 25 तारीख की सुबह 9:30 बजे वह मौका देखकर भाग गई है,जिसकी तलाश जारी है.

Source link


खबर शेयर करें

Recent Posts